Advertisement

बसपा जिलाध्यक्ष द्वारा बुद्ध जयंती कार्यक्रम का आयोजन

अपेक्षा है बुद्ध के उपदेशों को जीवन में ढालने की-फुलचंद

एन. के. सिंह/फुसरो (बेरमो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी बस्ती रेहवाघाट में बुद्ध जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष फुलचंद रविदास के आवासीय कार्यालय में 6 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती मनायी गयी। भगवान बुद्ध व बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की तस्वीर पर पूष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर बसपा नेता फुलचंद रविदास ने कहा कि महात्मा बुद्ध का कहना था कि मानव को मानव से प्रेम करना चाहिए। उन्होंने रहिवासियों से भगवान बुद्ध के उपदेशो को अपने जीवन में ढालने की अपील की। कहा कि गौतम बुद्ध एक प्रकाश स्तंभ है। उनका लोकहितकारी चिन्तन व कर्म कालजयी है, जो युग-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता है।

भीम आर्मी के बोकारो जिलाध्यक्ष गोर्वधन रविदास उर्फ छोटु ने कहा कि बद्ध पूर्णिमा न केवल बौध धर्म के अनुयायियों के लिए बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा बड़ा त्योहार का दिन होता है। कहा कि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा आमजनों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया।

कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर भरत रविदास, भीम आर्मी के फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, विटटु कुमार घांसी, धमनाथ बौध, रंजीत कोल, मानवेल जॉर्ज, मनसुक कालिंदी, अनिल कुमार पॉल, अजय रविदास, विशेश्वर रविदास, मंजू देवी, माधुरी देवी, पूष्पा कुमारी, लक्ष्मी देवी, चमेली देवी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *