Advertisement

टपक सिंचाई व् जैविक खेती को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। प्रदान संस्था द्वारा कसमार प्रखंड के हद में हिसीम, मुरहुलसुदी, बगदा, खैराचातर, सिंहपुर एवं दुर्गापुर मे राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत लाभान्वित टपक सूक्ष्म सिचाई किसानो का एक दिवसीय तकनिकी एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम एफपीओ कार्यालय सिंहपुर मे आयोजित किया गया, जिसमे आसपास के किसानों को विभिन्न विषयो पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि टपक सिचाई के माध्यम से कम पानी मे भी बेहतर फसल लगाकर अच्छे आमदनी किया जा सकता है। यहां एफपीसी के बारे मे जानकारी दी गयी। साथ ही तकनिकी विधि द्वारा खेती बाड़ी करने पर जोड़ दिया गया। बताया गया कि जैविक खेती से अन्य अनेको लाभ संभव है।

कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक वेद प्रकाश, चंद्रशेखर (देव पॉलिमर कंपनी रांची), उर्मिला देवी, विभा कुमारी, पुष्पा देवी, तारा देवी, झलकी देवी (बोर्ड सदस्य), राम बालक, लालू महतो, कुमार शुभम व् दर्जनों लाभुक शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *