Advertisement

डीएवी ढोरी के छात्रों का जेईई मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में मकोली स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के मेघावी छात्रों ने जेईई मेंस-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों के इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के मेधावी छात्र सुधांशु कुमार ने जेईई मेंस में 97 प्रतिशत अंक लाकर जेईई मेंस एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। अन्य छात्र कृष्ण कुमार चौधरी तथा हर्षवर्धन पांडेय सहित कई अन्य छात्रों ने जेईई मेंस में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है।

छात्रों के इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रचार्य एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। प्रचार्य एस कुमार ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही उक्त विद्यालय के शिक्षकों ने भी सफल छात्रों को स्नेहपूर्ण आशीर्वाचन दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *