Advertisement

सांसद ने स्नान घाट निर्माण के लिए उपायुक्त को भेजा अनुशंसा पत्र

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। गिरिडीह सांसद ने बोकारो उपायुक्त को पत्र भेजकर भुटकुरू तालाब घाट पर स्नान घाट निर्माण कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के खुटरी पंचायत टोला भुटकुरू में ग्रामीणों को नहाने में हो रहे असुविधा को देखते हुए नहाने के घाट निर्माण के कार्य के लिए सांसद ने उपायुक्त को अनुशंसा भेजा है।

इस संबंध में 4 मई को आजसू किसान मोर्चा संगठन मंत्री बजरंगी सिंह ने बताया कि भुटकुरू के साथ साथ आसपास के सभी गांव वासियों के नहाने का एकमात्र साधन उक्त तालाब होने के कारण सभी को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

पंचायत प्रभारी रोहित कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष महेंद्र महतो, मीडिया प्रभारी वासुदेव महतो तथा सांसद प्रतिनिधि दशरथ साव ने बताया कि सांसद के अनुसंशा के बाद नहाने के घाट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *