Advertisement

सुरक्षा दल ने चोरी का केबूल सहित दो बाईक किया जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय गस्ती दल द्वारा गस्ती के दौरान चोरी का केबूल लदा दो बाईक को बरामद किया। गस्ती दल को देखते हीं चोर बाईक व् केबूल छोड़कर चंपत हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कथारा क्षेत्रीय गस्ती दल गस्त के दौरान सीपीपी प्लांट का लोहा लदा दो मोटरसाइकिल जिसमें हीरो होंडा बाईक क्रमांक JH02S/9964 तथा एक अन्य बिना नंबर बाईक को पकड़ा। सुरक्षा बलों के अनुसार चोर चोरी का केबूल के साथ एक बाईक को सीपीपी के जंगल में स्थित एक गड्ढा में छुपाकर रखा था।

जबकि दूसरे बाईक को चोरी का केबूल गस्ती दल को देखते हीं छोड़ कर भाग खड़े हुए। सुरक्षा कर्मियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल को देख रेख के लिए अस्थाई तौर पर महाप्रबंधक कार्यालय में रखा गया है।

बताया जाता है कि क्षेत्रीय गस्ती दल में वरीय सुरक्षा गार्ड राजकुमार सहित झारखंड गृह रक्षा बल के सशस्त्र जवान विनोद नायक, गणेश तथा मनोज सोरेन शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *