विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सियारी पंचायत के दारीदाग में आईईएल द्वारा निर्मित तीन हजार लीटर मिनी पानी टंकी व छात्रा शौचालय का उद्घघाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में पेयजल की समस्या दूर करूंगा।
विधायक डॉ महतो ने कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने 4 अप्रैल को गोमियां प्रखंड के हद में सियारी पंचायत के दारीदाग गांव में आईईएल द्वारा निर्मित तीन हजार लीटर का मिनी पानी टंकी व छात्रा शौचालय का उद्घघाटन एवं डीएमएफटी मद से बनने वाले पोटहो खेल मैदान के शिलान्यास समारोह में कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए विधायक मद के अलावा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड और क्षेत्र में स्थित निजी और सार्वजनिक कंपनियों से सहयोग लेकर क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रहा हूं।
उन्होंने योजनाओं को पूरा कराने के लिए संबंधित संवेदक और संबंधित विभागों को कहा कि सभी योजनाओं में कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। साथ हीं सभी की सहभागिता होनी चाहिए।
विधायक डॉ महतो ने कहा कि दारीदाग ग्राम में मिनी पानी टंकी व छात्रा शौचालय एवं पोटहो खेल मैदान का निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा उपलब्ध होगी।
मौके पर पूर्व प्रमुख गुलाबचंद्र हांसदा, आजसू नेता बबलू तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, संदीप स्वर्णकार, सोनाराम बेसरा, मेहीलाल मांझी, सचिदानंद मरांडी, रविशन टुडू, रविंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, किशोर वर्मन, आइइएल के एचआर मैनेजर रोशन सिन्हा, प्रदीप भट्टाचार्या, मनोज कुमार, मुकेश झा, रागिब साबरी, संतोष सिंदे, प्रदीप चंदुकार, आशीष सिंह, यूनियन के संतोष पांडेय, अजित प्रसाद, दिलीप कुमार, ईश्वर चंद्र हांसदा, सुरेश यादव, रूपेश सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply