Advertisement

सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा घायल

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड – फुसरो मेन रोड में राजकीय पॉलिटेक्निक खुटरी के समीप 3 मई को हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। वही एक घायल व्यक्ति का इलाज बीजीएच में चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए रहिवासियों ने उक्त सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। बाद में आश्वासन के बाद जाम हटा।

बताया जाता है कि तुपकाडीह निवासी शेर अली अपनी पत्नी मेहरून निशा को साथ लेकर बाईक से कसमार प्रखंड के बगियारी गांव अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही एक कोयला लदे हाइवा डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लगभग 60 वर्षीय मेहरून निशा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

स्थानीय रहिवासियों ने आनन फानन में घायल शेर अली को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के बाद जरीडीह पुलिस ने उक्त हाइवा को टोल प्लाजा से अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान लगभग एक घंटा मेन रोड जाम रहा। पुलिस द्वारा उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त किया जा सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *