Advertisement

बाईक से गिरकर दो युवक घायल, अस्पताल में इलाजरत

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना क्षेत्र के लालजी हाटिंग में 3 मई की संध्या दो युवक मोटरसाइकिल (बाईक) से अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया। स्थानीय रहिवासियों की मदद से दोनों घायल युवकों को उठाकर गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है। बाईक लंकेश चाम्पिया चला रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुरा गांव के लंकेश चाम्पिया एवं राम चाम्पिया अपनी हीरो होंडा बाईक से बड़ाजामदा से गुवा लौट रहा था। गुवा के लालजी हाटिंग स्थित मुख्य सड़क पर अपना संतुलन खो बैठा जिससे दोनों वहीं गिरकर घायल हो गया। सड़क पर गिरने से लंकेश चाम्पिया को चेहरे पर काफी चोट लगी है।

वही बाईक के पीछे बैठे राम चाम्पिया को सर और नाक में काफी गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए राउरकेला (उड़ीसा) के आईजीएच भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गुवा पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाईक को जब्त कर थाने ले आयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *