मनपा ने माहिम दरगाह परिसर के अवैध हिस्से को किया धवस्त
प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। गुरुवार को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मुंबई में माहिम दरगाह परिसर के अवैध हिस्से को धवस्त कर दिया। मनपा प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से पूर्व एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को मुंबई की अपनी रैली में एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में माहिम समुद्री तट पर एक दरगाह का निर्माण होता दिखाई दे रहा था।
राज ठाकरे ने अपनी चिर परिचित अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा था कि मुंबई में एक नया हाजी अली तैयार हो रहा है। अगर एक माह में इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वहीं पर सबसे बड़ा गणपति मंदिर बनवाएंगे।
राज ठाकरे ने दादर के शिवाजी पार्क में अपने भाषण में एक महीने का वक्त देकर यह चेतावनी दी थी और उनकी चेतावनी के दूसरे दिन मनपा ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़क कार्रवाई कर दी। कड़ी सुरक्षा के बीच मनपा के अभियंताओं ने तोड़क कार्रवाई को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि मुंबई पुलिस आयुक्त ने अवैध निर्माण की जांच का आदेश देकर पुलिस टीम को भेजा था। जिलाधिकारी ने तत्काल अवैध निर्माण हटाने का आदेश दे दिया था। इसके बाद मनपा के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और गुरुवार की सुबह अवैध रूप से बन रहे अवैध दरगाह पर तोड़क कार्रवाई की गई।
पुलिस बंदोबस्ती बढ़ाई, तब हुई कार्रवाई
मनपा , जिलाधिकारी और पुलिस के संयुक्त अभियान के बाद अतिक्रमण को हटाया गया। करीब 40 मिनट चली तोड़क कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भरी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। दरगाह को हटाने के लिए मनपा के अभियंता और तोडू दस्ते ने आज सुबह जेसीबी मशीन की मदद से अनधिकृत मजार को ढाह दिया।
![]()












Leave a Reply