गणतंत्र दिवस पर सरस्वती पूजा की भी रही धूम
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गणतंत्र दिवस पर पेटरवार प्रखंड के हद में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह तिरंगा फहराया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय, थाना परिसर, वन विभाग कार्यालय, सीएचसी सहित सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया, अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। स्थानीय थाना में थाना प्रभारी विनय कुमार, सीएचसी में प्रभारी डॉ कुंदन कुमार, वन विभाग कार्यालय में रेंजर अरुण कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए।
प्रखंड के हद में तेईस पंचायतो के सचिवालयों में स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया।
इस कड़ी में अंगवाली स्थित इंडियन बैंक परिसर में शाखा प्रबंधक सुशील कुमार हांसदा, सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में सचिव देवब्रत जयसवाल, राजकीय मध्य विद्यालय में एचएम राधेकृष्ण रजवार, उच्च विद्यालय में प्रभारी एचएम जयदेव नाथ, मध्य विद्यालय कन्या में नगीना हरिजन, उर्दू मकतब में मो. हैदर अली, आदि।
मॉर्डन पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल आनंद मोदक, पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, स्वास्थ्य उपकेंद्र में सीएचओ शीला कुमारी तथा एएनएम प्रतिभा कुमारी सभी सहिया एवं महिला ग्रुप की सदस्या के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराए।

मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंसस बरूण ठाकुर, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, उप मुखिया रियाज अहमद, पंसस बोबी देवी सहित कई वार्ड सदस्य प्रायः सभी विद्यालयों में उपस्थित रहे।
दूसरी ओर बिन्देश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय पिछरी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ जयकुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सह वर्तमान शिक्षाविद् डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह का सादगी से स्वागत किया गया। डॉ सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया।

पूर्व प्राचार्य ने अपने आधे घंटे के उद्वोधन में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सभी लोगों को अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मंच संचालन प्रो. विजय कुमार पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ जय कुमार सिंह द्वारा किया गया।
![]()












Leave a Reply