पीरटांड़ प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह द्वारा न्याय रथ-सह-चलंत वाहन के माध्यम से 20 जनवरी को जिला के हद में पीरटांड़ प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

झालसा रांची के निर्देशानुसार गिरिडीह न्याय मंडल में आम जनों के बीच विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से न्याय रथ -सह- चलंत वाहन को गिरिडीह जिले में जनवरी माह के लिए भेजा गया है।

इसे लेकर 20 जनवरी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधिक जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्य स्थाई लोक अदालत गिरिडीह सत्येंद्र नारायण सिंह, रिटेनर अधिवक्ता गौरी शंकर सहाय एवं त्रिलोकी पांडेय तथा पैनल अधिवक्ता राहत फातिमा उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सदस्य स्थाई लोक अदालत सतेन्द्र नारायण सिंह, रिटेनर अधिवक्ता गौरी शंकर सहाय एवं त्रिलोकी पांडेय तथा पैनल अधिवक्ता राहत फातिमा ने संबोधित करते हुए आम जनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया।

साथ हीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विभिन्न कार्यक्रम जैसे नेशनल लोक अदालत, मासिक लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र, निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने, कोर्ट फीस प्रदान करने, विक्टीम कंपनसेशन स्कीम इत्यादि योजनाओं के बारे में आम रहिवासियों को जानकारी देते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने का सुझाव दिया।

उन्होंने आम जनों को अपने बच्चों को निरंतर शिक्षा प्रदान करने हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम इत्यादि कानून के बारे में भी जानकारी दिया। उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम रहिवासियों को जानकारी दी।

इस दौरान यहां आम रहिवासियों के बीच पंपलेट का वितरण कर जागरूक किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सौरव कुमार गौतम ने तमाम बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, एनजीओ कर्मियों, आदि।

आम जनों से अपील किया कि वे अपने स्तर से भी अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें, ताकि झालसा रांची के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। समाज के अंतिम तबके में रहने वाले लोगों तक सक्षम, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपरोक्त के अलावा पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार, बीरबल किस्कू, बिनोद कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सहायक ताबिश जहूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 175 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *