Advertisement

ब्लड बैंक गिरिडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। रोटरी क्लब व रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से ब्लड बैंक गिरिडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक लगाया गया। शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विकास जैन ने कहा की रक्तदान महादान है। उन्होंने जिले वासियों से निवेदन किया कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता। इसलिए शिविर में शामिल होकर रक्तदान करें, ताकि जन-जन में रक्तदान के संदेश का संचार हो सके। ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहने पर मरीजों को जहां-तहां नहीं भटकना पड़ेगा।

मौके पर वैभव शाहाबादी, तरणजीत सलूजा, सिद्धार्थ गौरिसरीया, सिद्धार्थ जैन, हरिदंर मोंगिया, अरिहंत जैन, चेयरमैन गुरबिंदर सलूजा, रितेश तरवे, सोनिका तरवे, अनीत खण्डेलवाल, शालिनी खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *