शंकर उच्च विद्यालय में विजय दिवस समारोह का आयोजन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ द्वारा 25 दिसंबर को जिला के हद में भगवान शंकर उच्च विद्यालय लालगंज के प्रांगण में भारतीय सेना की पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करने के 1971 विजय दिवस की 51 वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनरेश सिंह तथा संचालन महासचिव सुमन कुमार ने किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रगान हुआ तथा शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर 1971 युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिए 125 पूर्व सैनिकों तथा उनके विधवाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में वैशाली जिला के दूर-दूर के कोने-कोने से आए हुए एक हजार से ज्यादा पूर्व सैनिक और उनकी विधवाओं ने भाग लिया। पूरे समारोह का माहौल उत्साह से भरा था। लोग अपने देश के वीर जवानों के गाथा गा रहे थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालगंज के विधायक संजय सिंह ने वर्ष 1971 की लड़ाई को विश्व के महानतम लड़ाईयो में से एक बताते हुई कहा कि इस युद्ध में न केवल भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया, बल्कि विश्व के पटल पर एक नया देश बांग्लादेश का उदय हुआ।

राष्ट्र इस कार्यक्रम से उन वीर जवानों को आज अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हाजीपुर के अनुमंडल अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान को देश भुला नहीं सकता। देश की सीमाएं उन्हीं से सुरक्षित है। इस अवसर पर संघ के नए कैलेंडर डायरी और स्मारिका का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम मे पूर्व सैनिक जे पी एन सिंह, रामजतन पासवान, अवधेश सिंह, शेषनाथ शुक्ला, रामनाथ शर्मा, रघुनाथ शर्मा, शिव चंद्र सिंह, महेश ठाकुर, शिव नाथ शर्मा, राजेश कुमार झा, लक्ष्मण रजक, मुकेश कुमार, राम चंद्र ठाकुर, राजीव कुमार, संजय कुमार राय, एसके सुशील, संतोष कुमार शुक्ला, बालमुकुंद शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, एलबी सिंह, ललित नारायण सिंह, विमल यादव आदि उपस्थित थे।

 203 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *