अ भा वि. महाराष्ट्र अध्यक्ष बने बाबूलाल विश्वकर्मा

प्रहरी संवाददाता मुंबई। विश्वकर्मा समिति, मुंबई का कई सालों के विवाद को खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले मुंबई कांग्रेस के महासचिव बाबूलाल विश्वकर्मा को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की महाराष्ट्र संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा (अ भा वि.) महासभा की गुजरात राजकोट में हुए एक समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदीलाल विश्वकर्मा ने बाबूलाल को महाराष्ट्र में संगठन का नेतृत्व करने का प्रस्ताव रखा।

जिसे देश के कोने-कोने से आए संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति स्वीकार कर लिया। छेदीलाल विश्वकर्मा ने बाबूलाल को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उद्योगरति सुनील राना ने कहा कि बाबूलाल को महाराष्ट्र का अध्यक्ष बनाने के निर्णय से मुंबई के विश्वकर्मा समाज में खुशी की लहर है।

एडवोकेट अनिल विश्वकर्मा (Advocate Anil Vishwakrma) ने कहा कि यह हम सब के लिए बड़ा गौरवान्वित करने वाला पल है। शिवकुमार शर्मा और दिनेश शर्मा ने भी बाबूलाल की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई है।

 222 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *