रांची नगर निगम सिटीजन्स फोरम प्रतिनिधिमंडल ने उप-महापौर से की भेंट

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम सिटीजन्स फोरम के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 5 दिसंबर को उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय से भेंट की।

उप महापौर के कार्यालय कक्ष में मुलाकात के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने जानना चाहा कि आखिर चुने हुए जनप्रतिनिधि इतने बेबस क्यों हैं कि नागरिकों को नगर निगम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के बावजूद समुचित राहत नहीं मिल पा रही है।

उप-महापौर विजयवर्गीय ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि रांची नगर निगम की बोर्ड की बैठक नियमित ढंग से नहीं हो रही है, जिस कारण कार्य सुचारू ढंग से नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार (State Government) ने नगरपालिका अधिनियम के तहत नियम बनाने की शक्ति अपने पास रखी है, जिससे निगम स्वायत्तता के साथ काम नहीं कर पा रहा है।

साथ ही प्रत्येक वार्ड में वार्ड समिति का गठन नहीं होने से वार्ड सभा और क्षेत्र सभा का आयोजन नहीं हो पा रहा है। जिससे पार्षद गण भी विकेंद्रीकृत रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जरूरत है रांची नगर निगम की बोर्ड की बैठकें नियमित अंतराल पर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ हो और सरकार नगर निकाय को पूर्ण स्वायत्तता प्रदान करें और जल्द वार्ड समिति का गठन समस्त वार्ड में हो। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से दीपेश निराला, पी के जयसवाल, विनोद जैन बेगवानी, अनिल मोदी, अनंत कुमार आदि शामिल थे।

 181 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *