जिले के सभी प्रखंडों,नगर परिषद व् निगम क्षेत्र में आयोजित किया गया कार्यक्रम
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार के आपकी योजना – आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बोकारो जिले के विभिन्न पंचायत भवनों, नगर निगम चास एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 10 नवंबर को शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जिले के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।
यहां जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने क्रमवार शिविर में शामिल ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी। उसके निष्पादन को लेकर बीडीओ/सीओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही, रहिवासियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार खड़ी है, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम का आयोजन चास प्रखंड के कांड्रा/कुरा पंचायत, चंदनकियारी प्रखंड के बड़ाजोर/चंदनकियारी पश्चिमी पंचायत, गोमियां प्रखंड के टीकाहारा/बड़की पुन्नु पंचायत, बेरमो प्रखंड के बेरमो पश्चिम पंचायत, नावाडीह प्रखंड के खरपीटो पंचायत, चंद्रपुरा प्रखंड के सिजुआ पंचायत, पेटरवार प्रखंड के उत्तासारा पंचायत, जरीडीह प्रखंड का बारू पंचायत, चास नगर निगम के वार्ड संख्या 29 एवं 30, नगर परिषद फुसरो के वार्ड संख्या 25 में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का ऑन द स्पॉट प्रयास किया जा रहा है। कुछ समस्याओं जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट संभव नहीं है, उसे सप्ताह भर में निष्पादित कर दिया जाएगा।
आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी शिविरों में ऑन स्पॉट निष्पादित मामलों व स्वीकृत आवेदनों के लाभुकों के बीच जिले के वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों/अंचलाधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित परिसंपत्ति का वितरण किया गया।
![]()












Leave a Reply