Advertisement

झाड़ी से शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गांधीनगर थाना के बेरमो रेलवे गेट के समीप 10 नवंबर को सीसीटी कांटा सड़क किनारे झाड़ी से पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक बेरमो स्टेशन निवासी 56 वर्षीय परमेश्वर निषाद बताया जा रहा है।

घटना की सूचना के बाद गांधीनगर पुलिस ने शव को उठाकर केंद्रीय अस्पताल ढोरी मर्चरी में रखवा दिया है। परिजन के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार किया।

वही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग किया है। इस संबंध में गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया।

मौके पर मजदूर नेता सुबोध सिंह पवार, शोमुवा के मुन्ना सिंह, पिंटू कुमार सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
परिजनो के अनुसार यह सड़क दुर्घटना का मामला नहीं है। यह मामला हत्या का है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग एसपी बोकारो से किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *