Advertisement

सातमाईल मोड़ में पेपर प्लेट, दोना व पत्तल निर्माण उद्योग मशीन का उद्घघाटन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बीते 9 नवंबर को सातमाईल मोड़ में रामुआ आजीविका महिला उत्पादक समूह के माध्यम से पेपर प्लेट, दोना व पत्तल के निर्माण उद्योग मशीन का विधिवत उद्घघाटन किया गया।

उद्घघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी, जिला परिषद सदस्य दीपिका कुमारी, शेख तेय्यब, उप प्रमुख सरयू साव, किशोर कुमार मंडल, बेड़ाहरियारा मुखिया रामचंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य कल्पना देवी के द्वारा फीता काटकर व नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उत्पादक समिति के अध्यक्ष शीला कुमारी, सचिव खुशबू देवी, कोषाध्यक्ष यशोदा देवी, कार्यकारिणी सदस्य सीमा देवी, मालती देवी का चयन किया गया।वहीं आजीविका महिला समूह के द्वारा मशीन चलाने वाली 25 महिलाओं का चयन किया गया।

इस संबंध में अंजू देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पेपर प्लेट, दोना व पत्तल निर्माण उद्योग मशीन के लग जाने से महिलाओं को रोजगार मिलेगा एवं वे अपनी जीविका चला सकेगी।

उद्घघाटन के मौके पर उपरोक्त के अलावा दीपक रजक, कारू प्रजापति, सोनू कुमार, महेंद्र कुमार, पूनम देवी, सुधा देवी, गुड़िया देवी, रीना देवी, ज्योति देवी, अंजू देवी, मालती देवी, सीमा देवी, रंजना देवी, उषा देवी, बबीता देवी समेत काफी संख्या में महिला- पुरुष रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *