Advertisement

छठ घाट में जेसीबी से सड़क बनाकर चलाया गया सफाई अभियान

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय आस्था और भक्ति के महापर्व छठ पूजा के तिसरे दिन 30 अक्टूबर की संध्या अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के पूर्व खरकी मुखिया मुनिया देवी के नेतृत्व में छठ घाट में सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर छठ घाट के नदी जाने के रास्ते पर जेसीबी मशीन से मोरम मिट्टी डालकर समतलीकरण किया गया। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि स्वच्छता एवं पवित्रता का महापर्व छठ त्यौहार है। इसके लिए क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट की साफ सफाई युद्धस्तर पर करायी जाती है। छठ महापर्व में स्वच्छता का काफी ख्याल रखा जाता है।

छठ पर्व से आमलोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का एक संदेश भी जाता है। साफ सफाई भी मनुष्य जीवन का अहम हिस्सा है। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि सार्वजनिक स्थानों इत्यादि खासकर धार्मिक स्थानों को हर समय साफ सफाई स्वच्छ रखें। खास ही उन्होनें गांव में किसी भी प्रकार की समस्या हो उसका समाधान करने में हर संभव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की सभी श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को बधाई देकर भगवान भास्कर सूर्य देव से गांव ग्राम की सुख, शांति, समृद्धि की मंगल कामना की है। प्रतिनिधि द्वारा छठ घाटों पर कराए गए कार्यों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही हैं।

मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य बिनोद सोरेन, वार्ड सदस्य प्रेमचंद महतो, शनी सोरेन, मेहीलाल हंसदा, भागीरथ महतो इत्यादि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *