प्रहरी संवाददाता/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ स्थित बी पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सभागार में 28 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी बिष्णुगढ़ पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की संयुक्त बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह माण्डू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, प्रभारी सुखदेव यादव, सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिन्हा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, पूर्वी सांसद प्रतिनिधि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के वृत्त चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार लोगो को बरगलाने, भ्रष्टाचार की चरम सीमा को छूने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही। यह सरकार पूरी तरह विफल और जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। इन्ही बिंदुओं को लेकर जारी बैठक में चर्चा की गई।
जिसको लेकर मुख्य विपक्षी दल होने के नाते प्रदेश कार्यसमिति द्वारा निर्देशित आगामी माह को 11 नवम्बर को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय पर धरना देने की बात कही गई। आगे की रणनीति तय करते हुये बैठक में चौबीसों पंचायतो के आधार पर धरने को पूरी तरह सफल करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए माण्डू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह से जनविरोधी एवं भ्रष्टाचार के कार्य मे लिप्त है। आम जनता को गुमराह करना कोई इस सरकार से सीखे। आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार योजना सिर्फ छलावा है।
उन्होंने कहा कि पिछले आवेदन अभी भी कूड़े की ढेर में पड़े है। मोदी सरकार अभी केंद्र से कितनी बहाली निकाली है, परन्तु राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार हल्का कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नही कर पाई, जिसकी वजह से अभ्यर्थी आवेदन नही भर सके। युवाओं के भविष्य के साथ सोरेन सरकार खिलवाड़ कर रही है।
अतः हम सब को एकजुटता के साथ जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते सरकार के विरोध में धरना को प्रदर्शित करना है।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन गुप्ता, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, उमा देवी, पिंकी देवी, महामंत्री गुरु प्रसाद साव, सुनील कुमार वर्मा, पूर्व महामंत्री शंकर प्रसाद बर्मन, मंत्री निर्मल कुमार, आदि।
प्रकाश महतो, राजेश सोनी, हरि यादव, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बासुदेव महतो, उपाध्यक्ष गुलाब शंकर महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम, भाजयुमों अध्यक्ष संजय कुमार महतो, कन्हाई यादव, आदि।
विकास पांडेय, बीरेंद्र महतो, नंन्हकू महतो, भीम राम, हरेंद्र महतो, महिला मोर्चा महामन्त्री गायत्री देवी, सोमर महतो, बच्चन राम मेहता, लखन महतो समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply