Advertisement

आशीर्वाद इंटरप्राइजेज द्वारा गुवा तथा बड़ाजामदा के छठ घाटों की सफाई

स्वच्छता की लालिमा को बनाए रखना है-संतोष प्रसाद

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा कुसुम घाट स्थित छठ घाट, कल्याण नगर छठ घाट तथा योग नगर स्थित छठ घाट की सफाई गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के निर्देश पर आशीर्वाद इंटरप्राइजेज के सौजन्य से की गई। इस दौरान छठ व्रतियों को छठ पर्व करने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए घाटों की सफाई की गई।

साथ ही रहिवासियों को निर्देश दिया गया कि छठ घाटों पर गंदगी ना फैलाएं। इसे साफ सुथरा रखें। छठ घाट के समीप झाड़ियों को भी समाजसेवियों द्वारा कटाई कर घाट को समतल किया गया।

दूसरी ओर बड़ाजामदा में छठ घाट की सफाई समाजसेवी संतोष प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद शंभू हाजरा पासवान, जितेन गुप्ता के द्वारा की गई। सड़क किनारे छठ व्रतियों को छठ का दौड़ा (टोकरी) लेकर आने में परेशानी ना हो, इसके लिए जगह जगह स्ट्रीट लाइट लगाया गया।

इस संबंध में स्थानीय समाजसेवी संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा ने कहा कि नाली की सफाई को लेकर कुछ लोगों में नाराजगी है। नाली की सफाई नहीं होने के कारण रहिवासियों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि नाली सफाई के लिए नगर परिषद को ध्यान देना चाहिए।

महिलाओं ने यह प्रण किया कि सभी घर की महिलाएं अपने अपने घरों से निकलकर नालियों की सफाई करेंगे। महिलाओं को नाली सफाई अभियान में देखा गया। समाजसेवी डेबरा ने कहा कि स्वच्छता की लालिमा को बनाए रखना है।

इसे लेकर स्वच्छता के प्रति सभी को एकजुट देखा गया। इस दौरान मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, टिंकू राय, गोलू अग्रवाल, दारा ठाकुर, राकेश झा सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *