Advertisement

दासवीं की छात्र ने की आत्महत्या, स्कूल प्रबंधन पर लगा प्रताडित करने का आरोप

मृत्यु पूर्व सुसाइट नोट भी प्रबंधन के खिलाफ

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District ) के हद  में बगोदर थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा के छात्र राकेश कुमार महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस को मृतक द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट भी मिला है।

इधर मृतक के पिता ने बगोदर के सरिया रोड स्थित निजी विद्यालय नेहरू पब्लिक स्कूल के संचालक और उसके भाई द्वारा छात्र को बुरी तरह मारपीट और प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना के हद में दोंदलो निवासी मृतक छात्र के पिता लोचन महतो ने पुलिस को दिए आवेदन मे कहा है कि बीते 27 अक्तूबर को उसके पुत्र द्वारा विद्यालय जाने पर देर से आने की बात कह कर संचालक नागेश्वर महतो और उसके भाई ओम प्रकाश महतो ने उसके साथ मारपीट किया और आपत्तिजनक बातें कही तथा प्रताड़ित किया।

जिससे घबराकर उसके पुत्र ने सारी बातें कॉल कर उन्हें बताते हुए रोने लगा और फोन काट दिया। इसके बाद छात्र के पिता ने अपने बड़े पुत्र डुगलाल को बताया ओर देखने बोला। जब वह घर पहुंचा तबतक उसका पुत्र घर में पंखे के सहारे फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया था।

साथ ही मृतक ने घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा गया है। जिसमे उसने विद्यालय प्रबंधन द्वारा उसे तरह तरह से प्रताड़ित किए जाने की बातें लिखी है।

सुसाइड नोट में मृतक लिखा है कि मम्मी पापा और भाई बहन आप लोगों से बहुत प्यार करता हूँ। आप सबों का प्यार मरने के बाद भी नही भुल पायेगें, लेकिन मरने के बाद भी जिसने मुझे प्रताड़ित किया उसे छोडगें नही। घटना पर बगोदर बगोदर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने गहरा शोक व्यक्त कर दुःख जताया है।

इस दुःखद घटना की सुचना पर अभिभावक एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर महतो परिजनों से मिलकर दुःख व्यक्त किए और मदद का भरोसा दिए। घटना को लेकर बगोदर सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम ने घटना की जांच पड़ताल के लिए गंभीरता लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *