Advertisement

महाभोग प्राप्त करने के लिए हजारों की संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरू बैंक मोड़ स्थित श्रीश्री लक्ष्मी पूजा कमेटी के तत्वाधान में 27 अक्टूबर को महाभोग का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन प्रांगण में किया गया।

जानकारी के अनुसार भोग वितरण कार्यक्रम में शहर के खास से लेकर आम वर्ग के हजारों रहिवासी बिना किसी संकोच व भेदभाव के एक साथ शामिल हुए व प्रसाद ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित किया गया था।

बता दें कि, हर वर्ष बैंक मोड़ लक्ष्मी पूजा कमेटी द्वारा धूमधाम से लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर दराज से श्रद्धालु शामिल होते हैं। पूजा कमेटी द्वारा 27 अक्टूबर को देर शाम बंगाली क्लब प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस दौरान मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष चंदन चौधरी, सचिव शंभू साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाश प्रधान, शिव शंकर प्रसाद, विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, अजीत चौधरी, राजेश ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, चन्द्रमोहन, सूर्या मोहंती, प्रह्लाद प्रधान, राजेश प्रसाद, राकेश, मोनू, बादल मन्ना आदि दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *