Advertisement

महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोरों पर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। हिन्दू आस्था का प्रतीक महापर्व छठ को लेकर गोमियां क्षेत्र में तैयारी जोरों पर है। छठ व्रतियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

गोमियां प्रखंड के हद में होसिर स्थित नदी तट मे महापर्व छठ को लेकर साफ-सफाई को लेकर छठ पूजा समिति की ओर से जोरों पर तैयारी की जा रही है। इसे लेकर नदी घाट में 27 अक्टूबर को साफ सफाई करवाया गया है।

छठ पूजा समिति के सदस्य राजकुमार यादव ने कहा कि छठ पूजा सेवा समिति के सदस्य प्रत्येक वर्ष की भांति सेवा करते आ रहे हैं। हमारी ओर से लाइट और साउंड एवं अर्घ के लिए दूध की व्यवस्था की जाती रही है। साथ ही इस अवसर पर भक्ति जागरण भी करवाया जाता है।

शैलेश रवानी ने नदी घाट पर जानकारी देते हुए कहा कि हम लोग यह पुनीत कार्य वर्ष 2015 से करते आ रहे हैं। इसके लिए क्षेत्र के दर्जनों युवा बढ़-चढ़कर छठ व्रतियों के लिए सेवा देने का कार्य करते हैं।

उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सभी तरह के जरूरी चीजों की व्यवस्था की जाती है। मौके पर त्रिपुरारी, बबलू जयसवाल, मानिक रवानी, जानकी यादव, अंकुश भंडारी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *