Advertisement

केला लोड चार पहिया वाहन पलटने से दो राहगीर घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। महापर्व छठ के लिए केला ले जा रहे चार पहिया पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसकी चपेट में आने से मॉर्निंग वाक को निकले दो राहगीर घायल हो गये। जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन बोकारो से रांची जा रही थी।

जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर की अहले सुबह पेटरवार थाना के हद में बोकारो रामगढ़ मुख्य मार्ग एन एच 23 पेटरवार न्यू बस स्टैंड के समीप छठ पूजा के लिए केला लेकर रांची जा रही चार पहिया पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस दौरान मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो व्यक्ति उक्त वाहन की चपेट में आकर घायल हो गये। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी है एवं दूसरे व्यक्ति का एक पैर टूट गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से छठ पूजा के लिए केला लेकर रांची जा रही थी। तेज़ रफ़्तार होने के कारण दुसरे वाहन के चकमा देने से असन्तुलित होकर उक्त वाहन बीच सड़क पर पलट गई।

इस घटना में दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक पिकअप ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो व्यक्ति को टक्कर मार कर बुरी घायल कर दिया। घटना में वाहन चालक व उपचालक बालबाल बच गए, जिन्हें खरोच तक नहीं आई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *