एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। काफी जद्दोजहद के बाद 26 अक्टूबर को स्थानीय ग्रामीणों, भाकपा माले कार्यकर्ताओं के सामाजिक सहयोग से समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर प्रशासन द्वारा हरिशंकरपुर बधौनी स्थित धोबिया पोखर की सफाई शुरू किया गया। इससे आसपास के छठ व्रतियों में खुशी देखी गई।
सफाई शुरू होने के बाद स्थानीय रहिवासियों से राय मशवरा के बाद हर हाल में संपूर्ण पोखरे की का अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाकपा माले का चक्काजाम आंदोलन स्थगित किये जाने की जानकारी माले सह ऐपवा नेत्री बंदना कुमारी ने किया।
महिला नेत्री बंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि पोखरे की साफ- सफाई कराने में ताजपुर प्रखंड एवं नगर प्रशासन की बेहतर भूमिका रही है। माले द्वारा प्रशासन को साफ- सफाई कार्यों में जन सहयोग भी दिया जा रहा है।

ऐपवा नेत्री ने छठ के अवसर पर तमाम पोखरों में कली-चूना, ब्लिचिंग पाउडर आदि का छिड़काव समेत छठ के दौरान वाहनों का गति नियंत्रित करने, मजिस्ट्रेट, पुलिस, ऐंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, नाव आदि तैनात रखने की मांग प्रशासन से की है।
मौके पर भाकपा माले के जीतेंद्र सहनी, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो. एजाज, राजद के हिन्दू बाबू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply