Advertisement

विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। सातमिल स्थित कृष्णा मेडिकल में 26 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की जिला कमिटी के निर्देशानुसार बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल तथा संचालन महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड की हेमन्त सोरेन सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 7 नवम्बर से 13 नवम्बर तक प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एवं 17 नवम्बर से 23 नवम्बर के बीच मे किया जाना है। बैठक में चर्चा के दौरान धरने की तैयारी एवं झारखंड सरकार की गलत नीतियों से आम -जन को अवगत कराने की बात कही गई।

आगे की तैयारी को लेकर आगामी 28 अक्टूबर को 11 बजे पूर्वाह्न स्थानीय बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सभागार भवन में बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठक में मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व मंडल पदाधिकारियों, मंच मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत मोर्चा के सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष एवं मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक की उपस्थिति अनिवार्य है। जिससे पूरी मजबूती के साथ हेमन्त सोरेन की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल किया जाय।

बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन गुप्ता, महामंत्री सुनील कुमार वर्मा, मंत्री निर्मल कुमार, राजेश सोनी, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी,ओबीसी मंडल अध्यक्ष बासुदेव महतो, आदि।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संजय कुमार महतो, मंत्री कन्हाई यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम, महामंत्री दीपक रजक, अर्जुन प्रसाद मंडल, रामधन माली, महेश महतो, सुनील कुमार समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *