प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में ष्णु हुईगढ़ प्रखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्रो में धूम धाम से पशुधन पूजा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जगह जगह बरदखुटा मेला का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार, केन्दुआडीह, खरकी, जोबर, बाय पंचायत के केन्दुवाडीह में इस वर्ष झारखंड अलग राज्य के 22 वर्ष बाद झारखंड के ऐतिहासिक सोहराय पर्व ग्रामीणों में ठंड देखने को मिली। ग्रामीण रहिवासियों में किसी प्रकार का उत्साह, जुनून नहीं दिखा। जिससे साफ पता चलता है कि यहां धीरे धीरे झारखंड की सभ्यता, कला, संस्कृति लुप्त होने के कगार पर है।

वही दूसरे इलाके में झारखंड की संस्कृति बचाए रखने के लिए नरकी पंचायत के ग्राम नावाडीह में पंचायत के मुखिया प्रभु गंझू, पंचायत समिति सदस्य अंतू रविदास और वार्ड सदस्य डालेश्वरी देवी ने फिता काट कर बरदखुटा मेला का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुखिया ने बताया कि पूर्व में मेला देखने के लिए हमलोगो को दूसरे गांव जाना पड़ता था। जिसके कारण सभी ग्रामीण रहिवासी नहीं जा पाते थे। अब हमलोग के गांव में मेला का शुरुआत हो गया है। सभी मां, बहन, बेटियां और बुजुर्ग गांव में मेला देख कर आंनद लेंगे।
मौके पर पूर्व उप मुखिया गुलाब महतो, शिक्षक जीवधन प्रसाद, द्वारिका महतो, डिलेश्वर कुमार, सामजसेवी नरेश महतो, दशरथ मुर्मू, चुरामन महतो, सुरेन्द्र महतो, कुलदीप महतो, कैलाश महतो, बेनी महतो समेत अन्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply