प्रहरी संवाददाता/फुसरो (फुसरो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी एक निजी समाचार चैनल के पत्रकार चंदन दुबे की माताजी का दिपावली के रात्रि दुर्घटना में दोनों हाथ जल गया।
पत्रकार की माताजी के हांथ जलने की सूचना पाकर 26 अक्टूबर को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उनसे मिलने सुभाष नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उनकी स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लिया।
ज्ञात हो कि, बीते 24 अक्टूबर की रात्रि दीपावली के अवसर पर पत्रकार दुबे की मां का दोनों हांथ अनार जलाने के दौरान जल गया था। बताया जाता है कि दीपावली की रात्रि को करीब 9.30 बजे वे अनार जला रही थी पर अनार नहीं जला। वह हाथ में लेकर अनार देखने लगी तभी हाथ में ही अनार फट गया और दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में घर के सदस्यों तथा स्थानीय रहिवासियों ने उन्हें सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले गए। जहां डॉक्टर सद्दाम अहमद ने इलाज कर हाथ में लगे बारूद को हटाया और मलहम पट्टी की। प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया। इसके बाद आज बेरमो विधायक सिंह उनका कुशल क्षेम जानने उनके घर पहुंचे थे।
![]()












Leave a Reply