नीति आयोग के उपाध्यक्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

उपाध्यक्ष ने ड्रिप इरिगेशन योजना से की जा रही खेती का किया अवलोकन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। नीति आयोग (भारत सरकार) के उपाध्यक्ष सुमन कुमार बेरी एवं उनके निजी सचिव अमित वर्मा द्वारा 26 अक्टूबर को आंकाक्षी जिला कार्यक्रम के तहत् जेआईसीए (जीका) मद से क्रियान्वित कांके प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिठोरिया का निरीक्षण किया गया।

उपाध्यक्ष नीति आयोग बेरी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिठोरिया में कोल्ड चेन मेंटनेंस की स्थिति, मॉर्डन लेबर रुम, एएनसी किट एवं स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपाध्यक्ष बेरी द्वारा कांके प्रखंड के ईचापीढ़ी पंचायत के ग्राम पीरू टोला में जीका (JICA) मद से लगाये गये ड्रिप इरिगेशन योजना से की जा रही खेती का भी अवलोकन किया गया।

इस दौरान उपाध्यक्ष के साथ मिशन निदेशक राकेश रंजन, आंकाक्षी जिला कार्यक्रम रांची के अलावा सचिव, योजना एवं विकास विभाग, आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची, उप विकास आयुक्त रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, जिला योजना पदाधिकारी रांची, सिविल सर्जन रांची एवं कृषि विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 126 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *