Advertisement

ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया सोहराय, गांव में बरदखुट्टा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड की लोक संस्कृति से जुड़ा पर्व सोहराय पुरे बोकारो जिला के हद में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में 26 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह जगह बरदखुट्टा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कथारा स्थित बोडिया उत्तरी पंचायत के बोडिया बस्ती घनश्याम पान दुकान के समीप, चौधरी टोला, भलटोंगरिया बस्ती सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों ने झारखंड की लोक संस्कृति से जुड़ा पर्व सोहराय धूमधाम से मनाया।

इसके पूर्व गांव में ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के गोहाल (पशुधन शेड) में गोराया देवता की पूजा अर्चना की। खासकर महिलाओं ने पशुओं को स्नान कराने के बाद विभिन्न रंगो से सजाकर पूजन कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर आसपास गांव के ग्रामीणों द्वारा कथारा मेन रोड विनोद बिहारी चौक घनश्याम पान दुकान के समीप बरदखुट्टा का आयोजन किया गया। जिसमें सोहराय पर्व पर आधारित गीत के साथ ग्रामीण ढ़ोल मंदार की थाप पर नृत्य कर पशुओं को नचाया एवं खुशियां जाहिर की।

मौके पर बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, समाजसेवी दशरथ महतो, खिरोधर यादव उर्फ खीरू, नागेश्वर महतो, अर्जुन महतो, कल्लू महतो, रमेश महतो, रामेश्वर चौधरी, बालेश्वर महतो, मित्तल महतो, बरियार महतो, हीरालाल यादव, घनश्याम महतो, कृष्णा महतो, मनोज महतो, डब्ल्यू महतो, आदि।

सुरेंद्र, वसंत महतो, चैता महतो, मुन्ना महतो, टेपा सिंह, भोला महतो, संदीप यादव, कल्लू यादव, पप्पू यादव, चंदर तुरी, विकास यादव, विक्की यादव, रूपलाल महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि, उक्त स्थल पर ग्रामीण तीन दशक से अधिक समय से गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रति वर्ष बरदखुट्टा का आयोजन करते रहे हैं। कोरोना काल में पिछले दो वर्ष से यहां उक्त कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *