Advertisement

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार पंचायत के केन्दुआडीह में 18 अक्टूबर को नेहरू युवा केन्द्र हज़ारीबाग के तत्वाधान में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

युवा क्लब केन्दुआडीह के राष्ट्रीय स्वयं सेवक सुधीर कुमार रजक ने अपने साथ युवा क्लब केन्दुआडीह के सदस्यों के साथ मिलकर गाँव के गली- मुहल्ले, चौक- चौराहे में साफ- सफाई कर प्लास्टिक कचरे को जमा किया। स्वयं सेवको ने दुकानों तथा घरों में जाकर रहिवासियों से प्लास्टिक के कचरे को जमा किया।

साथ ही रहिवासियों को जागरूक कर प्लास्टिक के जगह अन्य चीजों का उपयोग करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व स्वयं सेवक व युवा क्लब के अध्यक्ष हिमांशु कुमार, गौतम कुमार, अरुण कुमार, अशोक महतो, चंदन कुमार, रवि कुमार, आदि।

पवन कुमार, राजेश कुमार ने स्वयं कचरे को उठाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया। साथ हीं कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सबो को कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करना होगा।

विष्णुगढ़ प्रखंड के युवा स्वयं सेवक सुधीर कुमार रजक ने इस अवसर पर कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा चीज़ हैं जिसको हम न जला सकते और ना ही फेक सकते हैं। दोनों ही स्थिति में यह हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक है और केंसर रोग कारक है। इसके लिए दुकानदारों से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की अपील की।

स्वछ भारत का यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर के देख रेख में बीते एक अक्टूबर पूरे जिले भर तथा विष्णुगढ़ प्रखंड के दर्जनों गांवों में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम आगामी 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें पूरे जिले में प्लास्टिक के कचरे को जमा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *