Advertisement

सदर विधायक के प्रयास से ग्रामीणों को मिला नया ट्रांसफार्मर

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में नवादा पंचायत के चरणखिया में काफी लंबे समय से ट्रांसफार्मर जलने के कारण वहां के ग्रामीण रहिवासी अंधेरे में गुजारा कर रहे थे।यह मामला भाजपा के हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल के यहां पहुंची। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने के पश्चात उन्हें ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। विधायक के इस नेक पहल की रहिवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के अवसर पर सदर विधायक जयसवाल ने रहिवासियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी तरह की अगर समस्या आती है तो आप नि:संकोच मुझसे मिल कर बता सकते हैं। मैं सिर्फ अपने सदर का ही विधायक नहीं हूं, बल्कि मैं पूरे प्रदेश की जनता के हित में आजीवन संघर्षशील रहा हूं, और रहूंगा।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में उस्मान अंसारी, मेराज सरवर, तैयब अंसारी, सफीक अंसारी, तुलसी, द्वारिका राम, बालेश्वर राम, गुलाम सरवर, शाहिद हुसैन, सुरेश कुमार दास समेत काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *