Advertisement

डे-नाईट मैच देखने गये बजरंग दल संयोजक की बाइक चोरी

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गैडा़ पंचायत निवासी बजरंग दल संयोजक धर्मवीर यादव का स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गयी। समाचार प्रेषण तक चोरी गये वाइक का सुराग नहीं मिल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिला के हद में बगोदर स्टेडियम में चल रहे डे-नाईट मैच देखने के दौरान बजरंग दल संयोजक की बाईक चोरी हो गई। सूचना के अनुसार उन्होंने बगोदर थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार बीते 16 अक्टूबर की रात्रि करीबन 10 बजे बगोदर स्टेडियम में मैच देखने के दौरान धर्मवीर यादव की स्प्लेंडर प्लस बाइक क्रमांक-JH10AD/3157 अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसका इंजन क्रमांक-HA10EFCHB33025, MODEL MCY हैं और उक्त बाइक का कलर बलैक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *