Advertisement

कोयला तस्करी के आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार

एक साल से फरार है आरोपी

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में अलकोपी निवासी बीते एक साल से फरार आरोपी के घर जाकर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया।

जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ थाना कांड क्रमांक-84/21 के प्राथमिकी अभियुक्त अलकोपी ग्राम चौथा निवासी भगत हेंब्रम पिता बाबूलाल हेंब्रम के विरुद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार की छाया प्रति 14 अक्टूबर को पुलिस द्वारा दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष अभियुक्त के घर के दीवार पर चिपका कर विधिवत इश्तेहार का तमिला किया गया।

न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार में कहा गया है कि अभियुक्त 30 दिनों के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होगा तो उसके खिलाफ कुर्की की जाएगी।

ज्ञात हो कि, अभियुक्त के उपर कोयला तस्करी का आरोप है। बरामद बाइक अभियुक्त के नाम दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी को मालिक सह चालक बताया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *