Advertisement

युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बने सुनील कुमार, पार्टी के लोगों ने दी बधाई

विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार को प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, विधानसभा प्रभारी दीनबंधु, रामगढ़ जिलाध्यक्ष अजीत करमाली, मांडू विधानसभा कांग्रेस प्रभारी मधु चौधरी की उपस्थिति में मनोनीत किया गया।

मौके पर कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो सम्मान मुझे प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत कर किया है, इसके लिए मैं रामगढ़ युवा जिलाध्यक्ष अजीत करमाली का आभार व्यक्त करता हूं एवं सारी जिम्मेवारीयों का निर्वहन मैं पूरी निष्ठा पूर्वक करूंगा।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है, जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए खास है। इसे मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित रहे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा होंगी जो पहले कभी नहीं हुई है। यह यात्रा पूरे देश को एक सूत्र में बांधने की यात्रा है।

मौके पर ताहिर अली, जियाउल अंसारी, कोमल शर्मा, कमलेश, चंदन कुमार, बालेश्वर सोनी,नितिन कुमार, शुभम कुमार जेपी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *