Advertisement

रोजगार सेवक के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के रोजगार सेवक लक्ष्मीकांत महतो के सेवानिवृत्त होने पर 14 अक्टूबर को उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बाँडो एवं अंचल पदाधिकारी सुनील चंद्रा की अध्यक्षता में गुवा पंचायत भवव मे दी गई।

इस अवसर पर सेवा निवृत रोजगार सेवक लक्ष्मीकांत महतो के उत्कृष्ट कार्यकाल एवं निरंतर अच्छी सेवा की सराहना प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बॉडो ने की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त लक्ष्मीकांत महतो का कार्यकाल बहुत ही संतोषजनक रहा है। उन्होंने ईमानदारी पूर्वक बीते 2 वर्षों से कोरोना काल में क्षेत्र की समस्याओं के उन्मूलन एवं बुनियादी तौर से समस्याओं के हल करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

ज्ञात हो कि, सेवानिवृत्त लक्ष्मीकांत महतो वर्ष 1995 से निरंतर क्षेत्र में उपलब्धि पूर्वक कार्य करते रहे थे। उन्हे शाल ओढ़ाकर, फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मौके पर गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मा लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चाँदमुनी लागुरी, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, रामनाथ समद खास तौर से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *