Advertisement

कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पम्मी सिंह ने की कसमार में बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खुशबू सिंह उर्फ पम्मी सिंह ने 14 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड का दौरा किया। दौरे के क्रम में उपस्थित दर्जनों कांग्रेस जनों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने बैठक कर सर्वसम्मति से प्रखंड कार्य समिति का गठन किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पम्मी सिंह ने बताया कि आयोजित बैठक में बोकारो जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल कृष्ण, लालमोहन लायक, आशा देवी, सिकंदर आलम विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में कांग्रेस पार्टी के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

साथ हीं पार्टी की सोंच को जनता के बीच ले जाने की बात कही गयी। इसके अलावा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्य संख्या बढ़ाने पर बल दिया गया।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें अख्तर अंसारी, बुधन महतो, रूपेश कुमार पोद्दार, विशेश्वर महतो, सीताराम सिंह, बालेश्वर तुरी, जीव लाल नायक, लक्ष्मी कुमारी, ममता देवी को चुना गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा अशोक कुमार रजक, मोहम्मद असगर अंसारी, जुगल किशोर महतो, मनी लाल नायक, धनु कुमार सिंह, जीतू लाल नायक, बुधन महतो, लालमोहन लायक, सुखदेव रजक, सीताराम सिंह, जीतू लाल नायक, नागर चंद्र डे आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *