Advertisement

दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झड़प

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में हुरलुंग पंचायत में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झड़प हो गया। जिससे दोनों पक्ष के लोगों के घायल होने की सूचना है। इसे लेकर दोनों पक्षो द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते 10 अक्टूबर को हुरलुंग में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष में झड़प हो गया। दोनों पक्षों को गंभीर रूप से चोटे आई।

घटना के संबंध में प्रथम पक्ष लट्टन महतो ने कहा कि उन्होंने उक्त जमीन को सन् 1981 में खरीदी थी। जिस पर वह जोत कोड़ करने के लिए गये थे तो द्वितीय पक्ष के नकुल महतो उस भूमि पर अपना दावा करने के लिए आए, जिसके कारण मामला बढ़ गया और झड़प हो गयी। उक्त जमीन उनकी है ऐसी उन्होंने बातें कहीं।

वही दूसरे पक्ष के नकुल महतो ने कहा कि वह जमीन को जिस पर विवाद है उन्होंने सन् 1991 में खरीदी थी। जिस से यह भूमि खरीदी थी, वह जमीन का असली मालिक था। इस संबंध में चतरो चट्टी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *