Advertisement

पंचायत भवन में नेत्र जाँच शिविर लगाया गया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट पंचायत भवन में 10 अक्टूबर को नारायणा फाउंडेशन एवं महावीर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घघाटन गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।

आयोजित शिविर में मरीजों के बीच नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। यहां लगाए गए मुफ्त शिविर में तेनुघाट एवं आसपास के गांवो से आये 50 नेत्र रोगियों का नेत्र जांच किया गया। रोगियों के बीच मुफ्त दवाई वितरण किया गया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, उप मुखिया, वार्ड सदस्य सहित स्थानीय रहिवासी संदीप कुमार गुप्ता, विजय कुमार साव, मुन्ना श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *