Advertisement

पानी की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी को लिखा पत्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद अनिता कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर पानी की समस्या से अवगत कराया।

प्रेषित पत्र में वार्ड पार्षद ने कहा है कि नगर परिषद फुसरो के लगभग 6 से 7 वार्ड में पानी की आपूर्ति होती है। पिछले दो महिना से पानी की आपूर्ति बंद है। यहाँ तक कि दुर्गा पूजा जैसा त्यौहार मे भी पानी की आपूर्ति नहीं हो सका है। जिसके कारण आम लोगो में काफी आक्रोश है। लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

पत्र में कहा गया है कि पानी के लिए जीवन जीना अस्त व्यस्त हो गया है। दो चार दिनों के अंदर खराब हुए पाइप लाइन या अन्य समान की मरम्मती करा लिया जाय तथा आम लोगो को पानी की आपूर्ति की जाये। उपरोक्त विषय को देखते हुए समय रहते पानी की आपूर्ति की जाय, ताकि आम जनों को पानी मिल सके।

वार्ड पार्षद अनिता कुमारी ने पत्र में कहा है कि यदि यथासीघ्र समस्या समाधान नहीं किया गया तो, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और जन समर्थको के साथ कार्यपालक पदाधिकारी को घेरने का काम किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *