प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बैंक मोड़ स्थित भारत सेंटर मोबाइल काउंटर का भव्य उद्घघाटन 9 अक्टूबर को किया गया।
उद्घघाटन के अवसर पर बताया गया कि यहां ओप्पो, वीवो, सैमसंग, एम आई, रियल मी, नारजो, पोको, वन प्लस के छोटे बड़े सभी प्रकार के मोबाइल फोन एवं चार्जर सहित मोबाइल एसेसरीज उपलब्ध है।
मोबाइल शो रूम के मालिक हाजी गुलाम अहमद रजा ने बताया कि आसान किस्तों में बजाज एवं एचडीबी फाइनेंस से सभी प्रकार के मोबाइल यहां उपलब्ध है। प्रबंधक शाहिद अफरीदी ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रत्येक खरीदारी पर उपहार दिया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से महारुद्र नारायण सिंह, सुमित अग्रवाल, राजेंद्रा अग्रवाल, परवेज अख्तर, आबिद हुसैन, महताब आलम, मनव्वर आलम, जमील अहमद खान, सब्बीर आलम, सुमित कुमार, मनीष पॉल, रफीक आलम, मोहम्मद मुबारक हुसैन, वाजिद फैसल, आरिफ अंसारी, मंजर हुसैन, फैजी रजा, नैयर रजा एवं दानिश अली सहित दर्जनों उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply