प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर 9 अक्तूबर को पेटरवार प्रखंड के हद में सभी मुस्लिम बाहुल पंचायतों में ईद उल मिलादुन्नबी का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार, चडगी, ओरदाना, सदमा, खेतको, पिछरी, अंगवाली व चलकरी के मुसलमानों ने बड़े उत्साह के साथ पूरे मुहल्ले को रंग, बिरंगे झालरों से सजाया। फिर झंडा के साथ मुहल्ले एवं अन्य क्षेत्रों में जुलूस निकालकर खुशी जाहिर किया। इस अवसर पर पेटरवार थाने की पुलिस जवान जुलूस में साथ चल रहे थे।
मौके पर अंगवाली के सदर जमीरुद्दीन अंसारी, मस्जिद के ईमाम गुलाम मुस्तफा, फैज अहमद, ग्यास अंसारी, महिउद्दीन अंसारी, सहित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, विवेक मिश्रा, उप मुखिया रियाज अहमद, आले नबी अंसारी, एनायत हुसैन आदि मुहल्ले के कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply