प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय कर्मशाला (आर आर शॉप) में फोरमेन इंचार्ज के पद पर कार्यरत अनील चौधरी की पत्नी रामबंशी देवी का निधन बीते 8 अक्टूबर की रात्रि हृदय गति रुकने के कारण हो गई। वे 52 वर्ष की बताई जा रही हैं। पूर्व से वे बीमार थी। दो बार उनका हार्ट का ऑपरेशन होना बताया जा रहा है।
उनके निधन की खबर के फैलते ही 9 अक्टूबर की अहले सुबह से उनके कथारा सीएनडी कॉलोनी स्थित आवास पर उनके जाननेवालों की भीड़ जुटने लगी।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला का दो बार पुर्व में ही हार्ट की सर्जरी हो चुकी थी। पहली बार रांची तथा दूसरी बार फ़रीदाबाद स्थित मैक्स अस्पताल में उनका ऑपरेशन हो चुका है। हमेशा वे बीमार रहती थी, मगर पति एवं बड़े पुत्र अभिनव द्वारा बेहतर देख रेख के कारण हाल के दिनों में उनकी सेहत में सुधार देखा जा रहा था।

उनके पति अनिल चौधरी के अनुसार दो दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ने लगी। इसके बाद कथारा अस्पताल के चिकित्सक डॉ निशा टोप्पो की सलाह पर उन्हें चास स्थित के एम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।
जहां उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके पुत्र द्वारा रांची स्थित सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल ले जाया जा रहा था, कि ओरमांझी पहुंचने से पहले उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे अपने पति, दो पुत्र व् एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गयी है। पुत्री लखनऊ में मेडिकल की छात्रा है।
![]()












Leave a Reply