Advertisement

पंसस ने बीडीओ को आवेदन देकर की सड़क मरम्मत की मांग

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चेडरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी बीडीओ (BDO) से यथासीघ्र जर्जर सड़क मरम्मति की मांग की है। इसे लेकर 7 अक्टूबर को मुखिया ने विष्णुगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास आवेदन दी है।

उन्होनें आवेदन के माध्यम कही है कि विष्णुगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय से संसाधन केंद्र की सड़क काफी जर्जर हो गई है। जिसके कारण रहिवासियों के आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सडक पर किचड का जमावड़ा रहता है। पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से सड़क निर्माण एवं मरम्मति करने के लिए जल्द से जल्द अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *