Advertisement

मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता मे नीलिमा दलाई बनी विजेता

विजेता प्रतिभागियों को सेल गुवा सीजीएम एवं महिला समिति अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में बीते 5 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को 6 अक्टूबर को गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) विपिन कुमार गिरी एवं महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी ने संयुक्त रुप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सुहागिन महिलाओं के लिए मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलिमा दलाई, द्वितीय साबरी मुखर्जी तथा तृतीय स्थान में दीपा घोष रही।

वही युवकों में बॉल पासिंग में प्रथम स्थान बिट्टू पाठक, द्वितीय आयन गुण रहा। बच्चों का डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीक्षिता घोष, द्वितीय बृष्टि दास तथा तृतीय स्थान में अन्याशा कांजीलाल रही।
लड़कियों के लिए मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तृप्ति साहू, द्वितीय गोलू तथा तृतीय स्थान पर प्रियंका दास रही। लड़कों में बॉल पासिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनार तथा द्वितीय में मोटू रहा।

इस दौरान लंबे समय से विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल की पूजा करा रहे कमल बनर्जी एवं उनकी धर्म पत्नी गीता राय को शॉल ओढ़ाकर सीजीएम बी के गिरी ने सम्मानित किया। वही दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य रवि बनर्जी एवं उनकी धर्म पत्नी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ सेल के दर्जनों अधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *