Advertisement

एकलव्य आर्चरी अकादमी की युवा तीरंदाज अंशिका ने जीते दो रजत पदक

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल आर्चरी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत फाइनल मुकाबले में झारखंड आर्चरी महिला टीम की युवा तिरंदाज अंशिका कुमारी सिंह ने दो रजत पदक हासिल किया। अंशिका ने हरियाणा की संगीता कुमारी को कड़ी टक्कर दी। हालांकि वह पराजित हो गई, जिसके बाद उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार गुजरात में चल रहे आर्चरी प्रतियोगिता में टीम रिकर्व प्रतियोगिता में अंशिका कुमारी सिंह, अंकिता भगत, कोमोलिका बारी एवं दीप्ति कुमारी की टीम हरियाणा की भजन कौर, संगीता कुमारी, प्रीति व एक अन्य की टीम से पराजित हो गई। उन्हें भी रजत पदक प्राप्त हुआ।

बता दें कि, अंशिका पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी की तिरंदाज है। एकलव्य आर्चरी अकादमी के लिए यह पहला अवसर है जब कोई तिरंदाज राष्ट्रीय स्तर की इतने बडे़ प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *