Advertisement

काली पूजा मनाने को लेकर कमिटी का गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा मनाने को लेकर 6 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में शिव मंदिर कथारा में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्षेत्र के समाजसेवी दशरथ महतो ने की।

आयोजित बैठक में इस वर्ष काली पूजा मनाने को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पूजा कमिटी का संरक्षक दशरथ महतो, धनेश्वर यादव तथा राजेश शर्मा को बनाया गया।

वहीं सर्वसम्मति से काली पूजा समिति का अध्यक्ष अनिल चौधरी, सचिव वरिस्टर सिंह, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिन्हा, रमेश यादव, पिंटू शर्मा, ललन सिन्हा, रामेश्वर कुमार मंडल, रामेश्वर चौधरी, मोहन यादव तथा जानकी चौधरी, सह सचिव अखिलेश चौहान, बिंदेश्वर यादव, बिजय महतो, जय प्रकाश तथा खिरू यादव, संगठन सचिव मिंकू सिन्हा, आदि।

राजेंद्र राम तथा संतोष सिंह, भंडार पाल पंचम पंडित, कोषाध्यक्ष राजू सरकार, सह कोषाध्यक्ष विकास सिंह के अलावा कार्यकारिणी में मनु सिंह, धनेश्वर उर्फ सेठी, विजय यादव, मेला व्यवस्था में बरियार महतो, राजेश महतो, अनिल सिंह, केदार यादव, नवीन सिंह, बद्री यादव, रामचंद्र यादव तथा प्रेम महतो को बनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *