Advertisement

गाजे बाजे एवं आतिशबाज़ी के साथ मां दुर्गा प्रतिमा का कारो नदी में विसर्जन

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा ने दी शुभकामना

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में गुवा एवं इसके आसपास सात जगहो पर मां दुर्गा की पूजा को लेकर विजयादशमी पर पूजा कमेटी द्वारा बीते 5 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा का गुवा के कारों नदी में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामना दी।

पिछले 2 सालों से पुरे देश में फैले कोरोना संक्रमण को लेकर श्रद्धालुओं ने पूरे सादगी से दुर्गा पूजा पर्व मनाया था। इस वर्ष श्रद्धालुओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने के उपरांत विजयादशमी पर मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया।

इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते गुवा क्षेत्र का भ्रमण कर कुसुम घाट स्थित कारो नदी में मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया। सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं एवं बच्चों में देखने को मिला।

इस अवसर पर सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक (General manager) विपिन कुमार गिरी, महिला समिति अध्यक्षा स्मिता गिरी के साथ-साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा असत्य पर सत्य की विजय पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।

प्रतिमा विसर्जन में महिलाओं एवं युवतियों ने मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होकर नाचते, गाते, झूमते कारो नदी में विसर्जन किया। इस विसर्जन में गुवा प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ सभी प्रतिमाओं को बारी बारी से कारो नदी में विसर्जन कराया गया।

शाम 6 बजे निकली प्रतिमा विसर्जन में लगभग रात 12 बजे पूरी तरह गुवा में हो रहे 7 जगहों पर मां दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन करा दिया गया। इस दौरान गुवा प्रशासन (Gua Administration) के द्वारा सातों जगह हो रहे दुर्गा पूजा प्रतिमा के साथ पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना ना घटे।

प्रतिमा विसर्जन के पूर्व महिलाओं ने सिंदूर खेला। सभी महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर सिंदूर लगाकर एक दूसरे को सिंदूर लगाया और कहा कि मां आबार आसबें मां। इसके साथ ही मां दुर्गा को विदाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *