Advertisement

जवाहरनगर में नवरात्र के समापन पर भजन और महाप्रसाद का वितरण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के जवाहर नगर स्थित समाजसेवी शक्ति सिंह के आवास पर नवरात्र के समापन पर 4 अक्टूबर को पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति हवन यज्ञ व मंत्रोच्चार के साथ हुई।

पूर्णाहुति के अवसर पर जवाहर नगर सहित आसपास के क्षेत्र में महा आरती कर महाप्रसाद वितरण किया गया। पूर्णाहुति पर नन्ही-नन्ही कन्याओं को भोजन कराया गया एवं कई जगहों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।

कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें भेंट स्वरूप माता की चुनरी, फल दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय महिला श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए। विशेष आरती के बाद सामूहिक भोज के साथ ब्राह्मण व कन्याओं को भोजन कराया गया।

उक्त कार्यक्रम में बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, फुसरो नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, श्रमिक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद राजू सिंह, कांग्रेसी नेता अरुण कुमार सिंह, कोल व्यवसायी मीनू अग्रवाल, भाजपा नेता आनन्द सिंह, आदि।

गांधीनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक संजय सिंह, श्रमिक नेता विकास कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के मृत्युंजय सिंह, अनिमेष कुमार सिंह, पिंटू सिंह, राणा सिंह, सुखविंदर कौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *